बागेश्वर, जुलाई 10 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। वरिष्ठ नागरिक सुरक्षा अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने अपने बीट क्षेत्र में भ्रमण कर बुजुर्गों से मुलाकात की। इस दौरान पुलिस टीम ने उनका कुशलक्षेम जाना और उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य तथा दैनिक आवश्यकताओं की जानकारी ली। भ्रमण के दौरान पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों को आश्वस्त किया कि किसी भी आपात स्थिति या समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को दें। बागेश्वर पुलिस हर समय उनकी सहायता के लिए तत्पर है। पुलिस टीम ने बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए बुजुर्गों को आनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों से भी अवगत कराया। उन्हें अनजान फोन काल, संदिग्ध संदेशों और लाटरी या इनाम के प्रलोभन में न आने की सलाह दी गई। साथ ही बैंक खाता, एटीएम, ओटीपी और अन्य गोपनीय वित्तीय जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने के...