Bageshwar News: बागेश्वर में पाकिंग में खड़ी कार क्षतिग्रस्त
बागेश्वर, अगस्त 22 -- Bageshwar News: बागेश्वर। मंदिर के पास पार्किंग में खड़े वाहन को अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। भेषज संघ के अध्यक्ष संजय साह जगाती ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में उन्होंने बताया कि 21 अगस्त को उनका वाहन संख्या यूके-02-5310 मंदिर के पास पार्किंग में खड़ा था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। वाहन की हेडलाइट समेत अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने पुलिस से घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर घटना में शामिल व्यक्ति की पहचान करने तथा उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर खड़े वाहन को इस तरह क्षतिग्रस्त करना गंभीर मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.