Bageshwar News: बागेश्वर में धूमधाम से मनाया राज्य स्थापना दिवस
बागेश्वर, नवम्बर 9 -- Bageshwar News: बागेश्वर, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ जनपद बागेश्वर में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कोतवाली स्थित शहीद स्मारक परिसर में जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे एवं पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने पुष्पांजलि अर्पित कर राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा उनके त्याग और बलिदान को नमन किया। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार सुबह एनसीसी एवं एनएसएस के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में शामिल विद्यार्थियों ने हमारा उत्तराखण्ड कैसा हो, शहीदों के सपनों जैसा हो। हमें चाहिए कैसा उत्तराखंड, शिक्षित उत्तराखंड, समृद्ध उत्तराखंड तथा सारी धरती सारा अंबर, हमको प्यारा नौ नवंबर जैसे नारों के उद्घोष के साथ राज्य आंदोलन के शहीदों को भावपूर्ण स्मरण किया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.