Bageshwar News: बागेश्वर में खड़िया खनन से 85 वर्षीय पूर्व सैनिक का घर दरका
बागेश्वर, सितम्बर 8 -- Bageshwar News: देवेंद्र, बागेश्वर। कांडा तहसील के ढूंगा पंत (बास्तोली) गांव में खड़िया खनन से 85 वर्षीय पूर्व सैनिक प्रेम राम का आवासीय भवन ध्वस्त होने के कगार पर है। मकान में बड़ी दरारें आने से उन्हें घर छोड़कर दूसरे के घर में रहना पड़ रहा है। उत्तराखंड पूर्व सैनिक संगठन ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष कैप्टन भूपेश सिंह दफौटी और सचिव रमेश चंद्र भंडारी ने बताया कि खदान स्वामी ने 2024-25 में घरों के करीब अनियमित खनन किया। ग्रामीणों की आपत्ति के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। संगठन ने खनन रोकने और पीड़ित को मुआवजा व सुरक्षा देने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.