Bageshwar News: बागनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बागेश्वर, अगस्त 3 -- Bageshwar News: बागेश्वर। सावन के तीसरे सोमवार को बागनाथ मंदिर भक्तों भीड़ रही। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। भक्तों ने सरयू नदी के जल से भगवान शिव का अभिषेक किया और पूजा-अर्चना के साथ ही सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर में पूजा-अर्चना कराने वाले पंडित-पुरोहितों में भी उत्साह रहा। मंदिर प्रबंधन समिति के नंदन सिंह रावल ने बताया कि भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन से सहयोग मांगा गया था। मंदिर में तैनात पुलिसकर्मियों का भी अच्छा सहयोग मिला। कपकोट के शिवालय, गरुड़ के बैजनाथ धाम समेत कांडा, दुगनाकुरी और काफलीगैर तहसील के शिवालयों में भी दिनभर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: दिनेशपुर के शिवालयों में बही शिव भक्ति की बयार नदी किनारे तैनात रही पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.