Bageshwar News: बम बाबा की प्रतिमा का किया अनावरण
बागेश्वर, जुलाई 12 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कौसानी। कौसानी के निकट भजनेश्वर महादेव मंदिर और बम बाबा की प्रतिमा का अनावरण किया गया। ग्राम तीता कोट, मेल्टी, धरारखोला, डोनी, सहजारी, बूंगा, भेटा, बरसेला ग्राम सभा के ग्रामीणों ने सामुदायिक सहयोग से तीन मंदिरों का निर्माण किया और मंदिर परिसर में बम बाबा की प्रतिमा स्थापित की। रविवार को विशाल भंडारे और सुंदर कांड पाठ आयोजन किया गया। गरुड़ संगत मंडली के दिनेश बिष्ट, गौरी शंकर, तनुष राणा, कंचन बिष्ट ने भजनों से भक्ति रस बहाया। बालम भकुनी, जिला पंचायत सदस्य बलवंत नेगी, ग्राम प्रधान हीरा राणा ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भव्य आयोजन के लिए सभी ग्रामीणों का सहयोग सहनीय है । यह भी पढ़ें- Almora News: भजनेश्वर महादेव मंदिर में मूर्ति स्थापित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.