Bageshwar News: बम-बम भोले से गूंजी बाबा बागनाथ की नगरी
बागेश्वर, जुलाई 20 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। सावन के पहले सोमवार को बागनाथ मंदिर भक्तों से गुलजार रहा। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई। भक्तों ने सरयू नदी के जल से भगवान शिव का अभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कराने वाले पंडित-पुरोहितों में भी उत्साह रहा। मंदिर प्रबंधन समिति के नंदन सिंह रावल ने बताया कि भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन से सहयोग मांगा गया था। मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मियों का अच्छा सहयोग मिला। सावन के पहले सोमवार को कपकोट के शिवालय, गरुड़ के बैजनाथ धाम समेत कांडा, दुगनाकुरी और काफलीगैर तहसील के शिवालयों में भी दिनभर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की。 यह भी पढ़ें- चम्पावत के शिवालय बम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.