बागेश्वर, अक्टूबर 18 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट। कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया ने रविवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर बदियाकोट स्थित भगवती मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए आर्थिक सहायता देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह प्राचीन मंदिर 14 पट्टी दानपुर के साथ ही कुमाऊं और गढ़वाल के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि 16 अक्तूबर को आदि शक्ति मां भगवती के प्राचीन मंदिर में हुए भीषण अग्निकांड से मंदिर पूरी तरह राख हो गया। इस घटना से क्षेत्र के लोगों और श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सनातन परंपरा और लोक संस्कृति का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अग्निकांड से मंदिर की भौतिक संरचना को नुकसान पहुंचा है, लेकिन मां भगवती...