Bageshwar News: बदियाकोट के मां भगवती मंदिर में भीषण आग
बागेश्वर, अक्टूबर 16 -- Bageshwar News: कपकोट। जनपद के बदियाकोट स्थित मां भगवती मंदिर में भीषण आग लगने से क्षेत्र में चिंता और शोक का माहौल है। आग की चपेट में आने से मुख्य मंदिर को नुकसान पहुंचने की सूचना है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मां भगवती का यह मंदिर क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था का केंद्र होने के साथ ही अपनी अनूठी स्थापत्य कला और पारंपरिक काष्ठकला के लिए भी विशेष पहचान रखता था। मंदिर की लकड़ी पर की गई बेहद सुंदर, बारीक और मनमोहक नक्काशी इसकी खूबसूरती को अद्वितीय बनाती थी। हर लकड़ी पर उकेरी गई कलात्मक कारीगरी उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक शिल्पकला की अनमोल धरोहर थी। मंदिर में आग लगने की घटना से क्षेत्र की धार्मिक आस्था के साथ ही ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को हुए नुकसान की आशंका ने लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.