Bageshwar News: बदहाल सड़क को महिलाओं ने श्रमदान से संवारा
बागेश्वर, जुलाई 26 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, गरुड़। व्यवस्था की बदहाली से परेशान महिलाओं ने अब बदहाल सड़क को चलने लायक बनाने का जिम्मा उठाया है। महिलाओं ने श्रमदान कर करीब तीन किमी सड़क पर मरम्मत कार्य शुरू किया है। सड़क की नालियों का निर्माण करने के साथ ही गड्ढे भी भरे जा रहे हैं। सात वर्ष पूर्व थाकला-कोहिना लिंक रोड का निर्माण हुआ था, लेकिन सोलिंग के बाद डामरीकरण नहीं होने से सड़क लगातार बदहाल होती गई। इससे परेशान वार्ड सदस्य किरण गोस्वामी ने महिलाओं को साथ लेकर सड़क की मरम्मत का जिम्मा उठाया है। महिलाओं ने दिनभर श्रमदान कर सड़क की नालियां बनाईं और कच्ची सड़क के गड्ढे भरे। किरण गोस्वामी ने बताया कि थाकला से करीब तीन किमी लंबी सड़क बेहद खराब हो चुकी है। बरसात में इस पर आवाजाही करना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीण महिलाओं ने सरकार से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.