बागेश्वर, अक्टूबर 29 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडेय, बागेश्वर। ग्राम्य विकास विभाग की ओर से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत तीन से पांच नवंबर तक नुमाइशखेत मैदान में सरस मेले का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना, उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना तथा आजीविका के साधनों को सशक्त बनाकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। जिलाधिकारी ने बताया कि मेले में कुल 35 स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें उद्योग, कृषि एवं उद्यान विभाग के साथ ही ग्रामोत्थान मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के उत्पादों का प्रदर्शन एवं बिक्री की जाएगी। मेले के माध्यम से महिला समूहों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार और विपणन के लिए बे...