बागेश्वर, अगस्त 20 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, गरुड़। ट्यूशन से घर लौट रहे 14 वर्षीय छात्र को बंदरों के झुंड ने घेरकर पैर में काट लिया। घायल छात्र को स्वजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। ग्वाड़-पजेणा गांव निवासी प्रियांशु जोशी पुत्र जीवन चंद्र जोशी घांघली बाजार स्थित कोचिंग सेंटर से ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। रास्ते में बंदरों के झुंड ने उसे घेर लिया। बंदरों को भगाने पर उन्होंने छात्र के पैर में काट लिया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है, लेकिन वन विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। क्षेपंस प्रमोद जोशी और ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने वन विभाग से प्रभावित को मुआवजा देने और पिंजरा लगाकर बंदरों को ...