Bageshwar News: फुलवाड़ी खाईं धार सड़क के लिए सड़क संघर्ष समिति का धरना जारी
बागेश्वर, अक्टूबर 10 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट। फुलवाड़ी फुलाचौंरा थलीधार खाईंधार सड़क के लिए ग्रामीणों का आंदोलन शनिवार को भी जारी रहा। आंदोलन स्थल जनमिलन केंद्र फुलवाड़ी में दीपा देवी तथा नारायणी देवी धरने में बैठे। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री जिले में पहुंचे। उन्हें समिति के लोगों ने ज्ञापन दिया है। उनसे जल्द मांग पूरी करने की गुजारिश की गई है। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग जल्द नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर संघर्ष समिति के संरक्षक चरण सिंह बघरी, अध्यक्ष पूर्व कैप्टन रतन सिंह दानू, सचिव करम सिंह दानू, उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह धामी, कोषाध्यक्ष मधनसिंह धामी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.