Bageshwar News: फुलवाड़ी-खाईधार सड़क के समर्थन में उतरा वरिष्ठ नागरिक न्यास
बागेश्वर, अगस्त 11 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। फुलवाड़ी-फूलचौरा-खाईधार-थलीधार सड़क निर्माण की मांग को लेकर आंदोलनरत ग्रामीणों के समर्थन में वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण न्यास ने जिला कार्यालय में प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने नारेबाजी कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और सड़क निर्माण की बाधाएं दूर कर जल्द काम शुरू कराने की मांग की। न्यास अध्यक्ष दलीप सिंह खेतवाल ने कहा कि सड़क सुविधा नहीं होने से ग्रामीण वर्षों से परेशानी झेल रहे हैं। बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और मरीजों को कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। सड़क निर्माण के लिए कई बार आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक काम शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण 13 जुलाई से आंदोलन कर रहे हैं। न्यास ने आंदोलन को समर्थन देते हुए चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.