Bageshwar News: फुलवाड़ी के ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया प्रदर्शन
बागेश्वर, जुलाई 17 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट। सड़क निर्माण की मांग को लेकर फुलवाड़ी गांव के ग्रामीण शुक्रवार को ढोल-नगाड़ों के साथ कपकोट तहसील पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि वर्षों से मांग उठाने के बावजूद गांव को सड़क सुविधा से नहीं जोड़ा गया है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क के अभाव में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए उन्हें कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। कई बार शासन-प्रशासन को ज्ञापन देने और आंदोलन करने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द सड़क निर्माण की स्वीकृति नहीं मिलने पर आंदोलन तेज किया जाएगा。
जल्द शुरू होगा फुलवाड़ी चीराबगड़ मार्ग का निर्माण विधायक सुरेश गढ़िया ने बताया कि कप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.