बागेश्वर, अगस्त 21 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट। सड़क और संचार सुविधा समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे फुलवाड़ी के ग्रामीणों से जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने वार्ता की। उन्होंने संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जिलाधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की मांगों को लेकर जिला प्रशासन शासन स्तर पर लगातार प्रभावी पैरवी कर रहा है और मामला अग्रिम चरण में पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ग्रामीणों की परिस्थितियों और भावनाओं को समझता है तथा मांगों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आंदोलनरत ग्रामीणों से स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील करते हुए कहा कि सड़क और संचार जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी मांगों के समाधान के लिए शासन स्तर पर पैरवी जारी रहेगी। यह भी पढ़े...