बागेश्वर, अक्टूबर 18 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, गरुड़। सोशल मीडिया पर कथित फर्जी फेसबुक आईडी और पेज बनाकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का मामला सामने आया है। कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने रविवार को बैजनाथ पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। तहरीर में फर्स्वाण ने कहा कि फेसबुक पर उनके नाम और पहचान से मिलते-जुलते नामों से आईडी और पेज बनाकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित की जा रही हैं। इनमें 'समर्थक ललित फर्स्वाण, अपना कपकोट' और 'कपकोट की आवाज' जैसे नाम शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन पेजों के माध्यम से उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।पूर्व विधायक ने संबंधित फेसबुक आईडी और पेजों की जांच करने, पोस्ट की सत्यता की पड़ताल करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग क...