Bageshwar News: प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव से प्रसूता की मौत
बागेश्वर, अगस्त 10 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। गरुड़ तहसील के सेलाबगड़ गांव निवासी प्रसूता की प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव के चलते मौत हो गई। महिला ने सीएचसी बैजनाथ में स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था। हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने सीएचसी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम सेलाबगड़ निवासी भावना देवी पत्नी मुकेश रावत को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सीएचसी बैजनाथ लाए। रात करीब सात बजे उसने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के करीब एक घंटे बाद महिला को अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा और उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.