Bageshwar News: प्रमोद का अनशन चौथे दिन भी जारी
बागेश्वर, नवम्बर 5 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडेय, बागेश्वर। भैरूचौबट्टा के ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन गुरुवार को 20 वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों की मांगें पूरी न होने तक आमरण अनशन जारी रखने का एलान किया गया है। पट्टाधारक नवीन कुमार, अधिवक्ता वसंत कुमार और रितु बसंत के नेतृत्व में चल रहा धरना जारी है। काफलीगैर तहसील के घरगाड़ निवासी प्रमोद कुमार का आमरण अनशन लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन खत्म नहीं होगा। धरने को दया प्रकाश, नवीन धौनी, लीला वर्मा, गीता देवी, गोविन्द सिंह, भवानी शंकर, केवलानन्द, सुशील कुमार, अनिल कुमार, दीनानाथ और कुंदन लाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.