बागेश्वर, सितम्बर 27 -- Bageshwar News: कांडा, संवाददाता। राजकीय इंटर कॉलेज भंतोला के सहायक अध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाचार्य धर्म सिंह के समर्थन में शिक्षक संघ भी उतर आया है। धर्म सिंह शिक्षण कार्य संपन्न कराने के बाद कॉलेज गेट के पास मौनव्रत और क्रमिक अनशन कर रहे हैं। बारिश के बीच भी उनका आंदोलन जारी है। उनका कहना है कि जब तक विभाग की ओर से स्थानांतरण के संबंध में लिखित आदेश जारी नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। रविवार को कुमाऊं मंडल राजकीय शिक्षक संघ के संयुक्त मंत्री कपिल पांडेय धर्म सिंह को मनाने विद्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है और शिक्षक जिस स्थान पर धरना दे रहे हैं, वह आबादी से दूर जंगल क्षेत्र में है। ऐसे में उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए मौनव्रत समाप्त करने का आग्रह किया गया। हाल...