बागेश्वर, नवम्बर 16 -- Bageshwar News: बागेश्वर। जनगणना कार्यक्रम के तहत आमजन को स्व-गणना के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार रथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को स्व-गणना की प्रक्रिया, इसके महत्व एवं ऑनलाइन पंजीकरण के संबंध में जागरूक करेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जनपदवासियों से निर्धारित समयावधि में स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार का विवरण स्वयं दर्ज करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में पोस्टर लेकर बच्चों ने दिया जनगणना में भागीदारी का संदेश उन्होंने क...