Bageshwar News: पेट्रोल की बोतल लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे भूपेंद्र कोरंगा
बागेश्वर, जुलाई 6 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। कपकोट के शामा क्षेत्र स्थित शराब की दुकान में ओवररेटिंग और नाबालिगों को शराब बेचने की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र कोरंगा और जिला पंचायत सदस्य विजया कोरंगा सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान भूपेंद्र कोरंगा अपने साथ पेट्रोल की बोतल भी लेकर पहुंचे, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और एलआईयू ने सतर्कता बरतते हुए बोतल कब्जे में ले ली। इसके बाद दोनों कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए। बाद में जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी के साथ करीब डेढ़ घंटे तक वार्ता हुई। वार्ता में भूपेंद्र कोरंगा ने कहा कि उन्होंने पहले भी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में शामा की शराब की दुकान में ओवररेटिंग और नाबालिगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.