Bageshwar News: पूर्व सैनिक संगठन ने फतेह सिंह करायत की मांगों का किया समर्थन
बागेश्वर, जुलाई 13 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। उत्तराखंड पूर्व सैनिक संगठन ने पालड़ीछीना-जैनकरास-कनगाड़छीना मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे सेवानिवृत्त सूबेदार फतेह सिंह करायत के समर्थन में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. महेंद्र सिंह करायत के नाम पर स्वीकृत सड़क का निर्माण अब तक पूरा नहीं हुआ है। पूर्व सैनिक एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य फतेह सिंह करायत को अपनी जायज मांगों के लिए अनशन पर बैठना शासन-प्रशासन की उदासीनता दर्शाता है। संगठन ने शीघ्र समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर पूर्व सैनिक संगठन भी आंदोलन में शामिल होगा। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर शुरू किया आंदोलन ज्ञापन सौंपने वालों में अध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.