Bageshwar News: पूरी रात गुल रही बिजली, दोपहर को भड़का आक्रोश
बागेश्वर, जुलाई 21 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। सोमवार रात से बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ठाकुरद्वारा, कठायतबाड़ा समेत कई मोहल्लों में पूरी रात बिजली गुल रही। मंगलवार दोपहर एक बजे तक भी आपूर्ति बहाल नहीं होने से लोगों का आक्रोश बढ़ गया। उपभोक्ताओं ने कहा कि बिजली बाधित होने से घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का कामकाज प्रभावित हुआ। बिजली से संचालित आवश्यक सेवाएं ठप रहीं। पंपिंग योजनाएं बंद होने से कई घरों में सुबह पेयजल की आपूर्ति भी नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि बरसात और आपदा के समय बिजली जैसी मूलभूत सेवा को प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया जाना चाहिए, लेकिन बार-बार होने वाली लंबी कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- Bareily News: कागजों में भरपूर बिजली, कटौती-लोकल फॉल्ट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.