Bageshwar News: पुलिस से बागनाथ मंदिर में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की
बागेश्वर, जुलाई 17 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। सावन माह में श्री बागनाथ मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए श्री बागनाथ मंदिर प्रबंधन समिति ने पुलिस अधीक्षक बागेश्वर से अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है। समिति की ओर से पुलिस अधीक्षक को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सावन के प्रत्येक सोमवार को प्रातः चार बजे से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो जाता है। ऐसे में श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध एवं सुचारु रूप से दर्शन कराने, शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की भगदड़ या अप्रिय घटना से बचाव के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती आवश्यक है। समिति ने पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि मंदिर परिसर में रस्सी बेरिकेडिंग कर महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मियों की ड्यूट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.