Bageshwar News: पुलिस ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए किया जागरूक
बागेश्वर, अक्टूबर 14 -- Bageshwar News: बागेश्वर, संवाददाता। साइबर अपराधों से बचाव और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पुलिस का अभियान जारी है। इसके तहत बैजनाथ और कौसानी पुलिस ने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं, जबकि बागेश्वर कोतवाली और कांडा थाना पुलिस ने आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान लोगों को ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, फिशिंग लिंक और क्यूआर कोड के जरिए होने वाली धोखाधड़ी की जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि ओटीपी, एटीएम पिन, सीवीवी और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा करने से लोग अपनी मेहनत की कमाई गंवा सकते हैं। अनजान कॉल, संदेश और लिंक से सावधान रहने के साथ ही डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डराकर पैसे मांगने वालों से सतर्क रहने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: अनजान लिंक पर ना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.