Bageshwar News: पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार किया
बागेश्वर, अक्टूबर 25 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित ललित कठायत उर्फ लक्की कठायत (22), निवासी पाली डुगरा, कपकोट को 23 अक्टूबर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले की जांच में संलिप्तता सामने आने पर धारा 29 के तहत नामजद किया गया था। ऑपरेशन प्रहार के तहत हुई कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ चोरी, मारपीट, गिरोहबंद गतिविधियों और एनडीपीएस एक्ट समेत सात अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.