Bageshwar News: पुलिस ने मेला समिति के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
बागेश्वर, अक्टूबर 24 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, धरमघर, बागेश्वर। कांडा पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत स्यांकोट स्थित उल्का मंदिर में सोमवार को मेला का आयोजन होगा। इसकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कांडा थाना पुलिस ने मेलास्थल का निरीक्षण किया। मेला कमेटी के साथ बैठक कर चर्चा की। जाम की स्थिति से निपटने के लिए रूपरेखा तय की गई। शनिवार को कांडा थाना पुलिस स्यांकोट मंदिर पहुंची। यहां समिति के साथ बैठक की। इसके पश्चात पुलिस टीम ने मेला समिति के सदस्यों के साथ संयुक्त रूप से मेला स्थल का जायजा लिया। इस दौरान मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और आम जनता की सुविधा के लिए पार्किंग, आवागमन मार्ग का भी निरीक्षण किया, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और कहीं भी जाम की स्थिति पैदा न हो। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस के 'गौरा शक्ति ऐप' के बारे में विस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.