Bageshwar News: पुलिस ने गांसी में नष्ट की आठ नाली में उगी भांग की फसल
बागेश्वर, जुलाई 9 -- Bageshwar News: बागेश्वर। नशे के खिलाफ बागेश्वर पुलिस का अभियान तेज हो गया है। कपकोट पुलिस ने ग्राम गांसी में ग्रामीणों के सहयोग से लगभग आठ नाली भूमि पर उगाई गई भांग की फसल को नष्ट कर दिया। पुलिस ने बताया कि ग्राम गांसी में अवैध रूप से भांग की खेती की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से पूरी फसल को जड़ से उखाड़कर नष्ट किया गया। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध मादक पदार्थों की खेती या तस्करी की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव, महिला सुरक्षा, महिला संबंधी अपराधों और साइबर अपराधों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस ने साइबर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.