बागेश्वर, अगस्त 2 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत एसओजी और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने कपकोट क्षेत्र के ग्राम कर्मी सरन में करीब पांच नाली में उगी भांग की फसल नष्ट कर दी। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। साथ ही बिना वैध अनुमति के भांग की खेती करना कानूनन अपराध है और ऐसा पाए जाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, इसकी भी जानकारी दी गई। पुलिस ने लोगों से नशे के खिलाफ अभियान में सक्रिय सहयोग करने और अवैध मादक पदार्थों की खेती या तस्करी की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...