Bageshwar News: पुलिस ने किया साइबर अपराध को लेकर जागरूक
बागेश्वर, अक्टूबर 18 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। साइबर अपराधों और बाल अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस राजकीय इंटर कॉलेज खाती और वनलेख में जागरूकता अभियान चलाया। विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी दी गई। पुलिस ने चेताया कि बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री डाउनलोड करना, संग्रहित करना या साझा करना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई हो सकती है। विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताकर इससे दूर रहने और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस ने साइबर ठगी की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930, नशे की तस्करी की सूचना के लिए 1933, बाल सहायता के लिए 1098 और आपातकालीन सेवा के लिए 112 की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.