बागेश्वर, अगस्त 13 -- Bageshwar News: देवेंद्र, कपकोट। भराड़ी टैक्सी स्टैंड में नवनिर्मित पुलिस चौकी का क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने लोकार्पण किया। Rs.उन्होंने कहा कि 4.88 लाख की लागत से निर्मित चौकी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेगी। स्थानीय नागरिकों एवं टैक्सी व्यवसाय से जुड़े लोगों को इसका लाभ होगा। इस अवसर पर भराड़ी टैक्सी स्टैंड के वाहन चालकों एवं संचालकों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा-वार्ता की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...