बागेश्वर, जुलाई 23 -- Bageshwar News: देवेंद्र, बागेश्वर। राइंका भटखोला में प्रभारी प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की हत्या के बाद सहमे छात्रों और अभिभावकों का भरोसा लौटाने के लिए पुलिस की पहल कारगर साबित हुई। झिरौली थाना पुलिस की काउंसलिंग के बाद गुरुवार को स्कूल में करीब 70 फीसदी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और छह दिन बाद नियमित रूप से प्रार्थना सभा व सभी विषयों की पढ़ाई शुरू हुई। बीते शनिवार को स्कूल में हुई हत्या की घटना के बाद विद्यालय बंद रहा। सोमवार और मंगलवार को मौसम विभाग की चेतावनी के कारण जिले के सभी स्कूल बंद थे। बुधवार को स्कूल खुला, लेकिन छात्रों की संख्या बेहद कम रहने पर छुट्टी करनी पड़ी। गुरुवार को पुलिस ने स्कूल पहुंचकर प्रार्थना सभा में जागरूकता अभियान चलाया और अभिभावकों से संवाद कर बच्चों की सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

हिंदी हिन...