Bageshwar News: पुराने सर्वे-अलाइनमेंट के अनुसार निर्माण की मांग मुखर
बागेश्वर, अगस्त 20 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। माउडियार-जुनायल-ग्वातोली मोटर मार्ग के निर्माण में अलाइनमेंट बदलने का आरोप लगाते हुए जुनायल क्षेत्र के प्रभावित परिवारों और काश्तकारों ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की कि सड़क का निर्माण पूर्व में किए गए सर्वे, अलाइनमेंट, माप और जांच के आधार पर ही कराया जाए। ग्रामीणों ने बताया कि लोनिवि कपकोट की ओर से किमी 0 से 7.75 तक सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है। अब 7.75 किमी से आगे निर्माण होना है। आरोप है कि विभाग पूर्व निर्धारित अलाइनमेंट के बजाय मार्ग को दूसरी जगह से बना रहा है। इससे कृषि भूमि और आवासीय भवनों को नुकसान का खतरा है। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग को कई बार पत्राचार के माध्यम से अवगत कराने के बावजूद अलाइनमेंट बदला जा रहा है।उन्होंने डीएम से संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.