Bageshwar News: पीएमजीएसवाई फेज चार के तहत तीन मोटर मार्ग स्वीकृत
बागेश्वर, अक्टूबर 10 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट। कपकोट क्षेत्र में ग्रामीण सड़क नेटवर्क के विस्तार की दिशा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) फेज-4 के तहत तीन मोटर मार्ग स्वीकृत किए गए हैं। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क बेहतर होने की उम्मीद है। योजना के तहत खरककानातोली से नानाकनतोली तक 5.95 किलोमीटर, सूपी से मल्ला सूपी तक 5.34 किलोमीटर और गुलैर गुरूछुटी से बैसानी तक 5.20 किलोमीटर मोटर मार्ग स्वीकृत किए गए हैं। तीनों सड़कों की कुल लंबाई 16.49 किलोमीटर है। ग्रामीण सड़क संपर्क बेहतर होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने में मदद मिलेगी। बेहतर सड़कें शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सेवाओं तक ग्रामीणों की पहुंच आसान बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.