बागेश्वर, अक्टूबर 21 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर/कपकोट, हिटी। पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक को सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए जिलाधिकारी अपूर्वा पांडेय ने प्रशासन और संबंधित विभागों की टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। खाती गांव से पिंडारी ग्लेशियर के जीरो प्वाइंट तक करीब 26 किलोमीटर एक तरफ और 52 किलोमीटर आने-जाने की दूरी वाले इस पैदल मार्ग पर सुरक्षा और पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने ट्रेक मार्ग के संवेदनशील और खतरनाक स्थलों का जायजा लिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए, ताकि पर्यटकों को आवागमन में परेशानी न हो। उन्होंने ट्रेक पर पर्यटकों से संवाद कर उनके अनुभव और सुझाव भी लिए। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों और...