Bageshwar News: पिंडरघाटी में बीएसएनएल सेवा प्रभावित
बागेश्वर, जुलाई 7 -- Bageshwar News: कपकोट, संवाददाता। पिंडर घाटी में पिछले कई दिनों से बीएसएनएल की मोबाइल सेवा लगातार बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगभग हर दूसरे दिन नेटवर्क पूरी तरह ठप हो जाता है, जिससे विद्यार्थियों, व्यापारियों, मरीजों और ऑनलाइन सेवाओं पर निर्भर लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात और आपदा के संवेदनशील समय में संचार व्यवस्था का सुचारु रहना बेहद जरूरी है। बार-बार नेटवर्क ठप होने से आपात स्थिति में संपर्क करना भी मुश्किल हो रहा है, जबकि ऑनलाइन लेनदेन और अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने स्थानीय विधायक और बीएसएनएल अधिकारियों से समस्या का शीघ्र समाधान कर सेवा बहाल करने की मांग की है। बीएसएनएल के जेटीओ गौरव तड़ाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.