Bageshwar News: पालड़ीछीना मोटर मार्ग के अवशेष निर्माण को 50 लाख स्वीकृत
बागेश्वर, अक्टूबर 1 -- Bageshwar News: देवेंद्र, बागेश्वर। बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों की सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में पालड़ीछीना-जोशीपालड़ी-करलापालड़ी-चानोली-जैनकरास मोटर मार्ग के अवशेष कार्य को शासन से स्वीकृति मिल गई है। मार्ग के किमी 8.30 से किमी 10.00 तक द्वितीय चरण, स्टेज-1 के निर्माण कार्य के लिए 50.32 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृति मिलने से लंबित सड़क निर्माण कार्य को गति मिलने की उम्मीद है। इससे मार्ग से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार समेत अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.