Bageshwar News: पार्किंग समेत कई निर्माण कार्यों पर हरीश ऐठानी ने उठाए सवाल
बागेश्वर, सितम्बर 12 -- Bageshwar News: बागेश्वर, संवाददाता। मंडी परिषद की ओर से शामा और भराड़ी में बनाई जा रही बहुउद्देशीय पार्किंग के निर्माण को लेकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शामा में पार्किंग स्थल को लेकर पहले सवाल उठाए जाने के बाद स्थान बदला गया था, लेकिन अब भूस्खलन के कारण वहां अस्पताल की बिल्डिंग और रास्ते पर खतरा मंडरा रहा है। शनिवार को पत्रकार वार्ता में ऐठानी ने कहा कि एक ओर सरकार 10 करोड़ रुपये तक के कार्य स्थानीय ठेकेदारों को देने की बात कह रही है, वहीं दूसरी ओर बड़े और प्रभावशाली ठेकेदारों को लगातार निविदाएं दी जा रही हैं। पहाड़ के छोटे ठेकेदार भुगतान के लिए भटक रहे हैं। विभागों के पास पुराने भुगतान के लिए बजट नहीं है, लेकिन नई करोड़ों रुपये की निविदाएं जारी की जा रही हैं। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.