बागेश्वर, अक्टूबर 24 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। अपर आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान निकोटीन और तंबाकूयुक्त गुटखा व पान मसालों की बिक्री पर रोक सुनिश्चित करने के लिए दुकानों की जांच की गई। दीपावली के मद्देनजर रेस्टोरेंट, ढाबों और मिठाई की दुकानों का भी निरीक्षण किया गया। मिठाई विक्रेताओं को मिठाइयों पर निर्माण तिथि और उपयोग की अंतिम तिथि स्पष्ट रूप से अंकित करने के निर्देश दिए गए। विभाग ने स्पष्ट किया कि दीपावली तक अभियान जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Almora News: लोगों से तम्बाकू का सेवन न करने की अपील

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...