बागेश्वर, अक्टूबर 22 -- Bageshwar News: बागेश्वर, संवाददाता। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे के निर्देशों के क्रम में जनपद में औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं निर्धारित मानकों के अनुपालन के उद्देश्य से औषधि निरीक्षक पूजा रानी द्वारा पशुपालन विभाग के केंद्रीय औषधि भंडार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में उपलब्ध पशुचिकित्सा संबंधी औषधियों के स्टॉक, भंडारण व्यवस्था, रखरखाव एवं संबंधित अभिलेखों की विस्तृत जांच की गई। इस दौरान औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कुल आठ औषधि नमूने संकलित किए गए, जिन्हें गुणवत्ता परीक्षण हेतु भेजा जाएगा। परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उसके निष्कर्षों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण का उद्देश्य पशुधन के उपचार में उपयोग होने वाली औषधियों की गुणवत्ता बनाए रखना तथा...