बागेश्वर, अक्टूबर 10 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। बागेश्वर सदर स्थित पशु चिकित्सालय की ओर से बिलौना ने पोल्ट्री वैली कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 49 पशुपालकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान पशुपालन एवं कुक्कुट पालन को बढ़ावा देने और पशुपालकों को इससे जुड़ी गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से पशुपालकों को पोल्ट्री पालन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में कुक्कुट पालन स्वरोजगार का एक बेहतर माध्यम बन सकता है। इससे ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर विकसित करने में मदद मिल सकती है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और पशुपालन विभाग से जुड़े लोगों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में पशु चिकित्सालय बागेश्वर सदर की डॉ. ...