Bageshwar News: पर्यटन दिवस पर कौसानी को संवारने का संकल्प
बागेश्वर, सितम्बर 27 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कौसानी। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर कौसानी होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन की ओर से 'कौसानी पर्यटन एवं आतिथ्य संकल्प' लिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कौसानी की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ पर्यावरण संरक्षण तथा स्थानीय आतिथ्य परंपरा को मजबूत करना रहा। एसोसिएशन अध्यक्ष गजेंद्र मेहरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में होटल व्यवसायियों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने हिमालय की गरिमा एवं संस्कृति के सम्मान, सतत पर्यटन को बढ़ावा देने, पर्यावरण संरक्षण तथा पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने का संकल्प लिया। साथ ही स्थानीय संस्कृति और प्राकृतिक संपदा को भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: पर्यटन से युवाओं को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.