Bageshwar News: पचना में घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवक
बागेश्वर, सितम्बर 5 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, गरुड़। बैजनाथ कोतवाली क्षेत्र के पचना गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार पचना निवासी 37 वर्षीय बसंत कुमार पुत्र बची राम शनिवार सुबह घर के अंदर फंदे से लटके मिले। घटना की जानकारी तब हुई जब उनकी पत्नी दीपा देवी बच्चों की किताबें लेने गांव पहुंचीं। घर के दोनों कमरे अंदर से बंद थे। खिड़की से झांकने पर उन्हें बसंत फंदे से लटके दिखाई दिए। उन्होंने तत्काल पूर्व ग्राम प्रधान प्रकाश कोहली को सूचना दी। पूर्व प्रधान की सूचना पर कोतवाल कैलाश सिंह नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मौजूदगी में द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.