बागेश्वर, नवम्बर 2 -- सम्मान समारोह और पुरस्कार योजना Bageshwar News: बागेश्वर, संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार योजना के तहत वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परीक्षाफल के लिए जनपद स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन पीएम श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर में किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि विधायक पार्वती दास ने उत्कृष्ट परीक्षाफल देने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व प्रधानाध्यापकों को प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि उत्तरखंड सरकार की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार योजना संचालित की जाती है। इसका उद्देश्य विद्यालयों में स्वस्थ शैक्षिक प्रतिस्पर्धा, छात्रों में राष्ट्रप्रेम, नैतिक मूल्यों एवं नई शिक्षा नीति के तह...