बागेश्वर, सितम्बर 28 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिले के तीनों विकासखंडों में ग्राम पंचायत सदस्य के 62 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक रिक्त पद के लिए उपचुनाव होगा। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्वा पांडेय ने चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि 30 सितंबर और एक अक्तूबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 12 अक्तूबर को मतदान और 14 अक्तूबर को मतगणना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार नामांकन पत्र 30 सितंबर और एक अक्तूबर को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक जमा किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Almora News: अल्मोड़ा की रिक्त 856 पंचायतों में 12 को उपचुनाव तीन अक्तूबर को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। चार अक्तूबर को सुबह 10 बजे स...