बागेश्वर, अक्टूबर 19 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, धरमघर, बागेश्वर। शारदीय नवरात्र की महानवमी पर सनगाड़ स्थित नौलिंग देवता मंदिर में दिन-रात चलने वाले नवमी मेले का शुभारंभ हो गया। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया और पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल ने मेले का उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि देवभूमि में आयोजित होने वाले मेले केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि लोकआस्था, परंपरा, रीति-रिवाज, संस्कृति और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। पीढ़ियों से चली आ रही ये परंपराएं सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और देवभूमि की गौरवशाली पहचान से जोड़ती हैं। उन्होंने प्रत्येक परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए क्षेत्र के निरंतर विकास की उम्मीद जताई।मेले यह भी पढ़ें- Dehradun New...