Bageshwar News: नुमाइशखेत की रामलीला में राम वनवास और केवट प्रसंग का मंचन
बागेश्वर, अक्टूबर 16 -- Bageshwar News: बागेश्वर। नुमाइशखेत में आयोजित रामलीला के पांचवें दिन राम वनवास और केवट प्रसंग का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से भगवान राम के वनवास जाने और गंगा पार करने के प्रसंग को जीवंत किया। राम वनवास के दृश्य ने दर्शकों को भावुक कर दिया। मंचन में दशरथ की भूमिका पंकज पांडे, राम की भूमिका अंजलि दफोटी, सीता की भूमिका दिया भंडारी, लक्ष्मण की भूमिका गीतांजलि साह, सुमंत की भूमिका नीरज उपाध्याय और केवट की भूमिका नवीन साह ने निभाई। कलाकारों के अभिनय को दर्शकों ने सराहा। इस दौरान उमेश साह, अनिल साह, मनोज जोशी, कंचन साह, कौशल उपाध्याय, नीरज उपाध्याय, चेतन नगरकोटी और आशीष साह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Champawat News: सब राजपाठ छोड़कर जंगल को चलते हैं... उधर गरुड़ में श्रवण कुमार नाटक का मंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.