बागेश्वर, अक्टूबर 13 -- Bageshwar News: बागेश्वर,संवाददाता। नुमाइशखेत मैदान में आयोजित रामलीला के दूसरे दिन ताड़का वध, पुष्प वाटिका और गौरी पूजन के प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने सजीव अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच पर भगवान राम और लक्ष्मण के विश्वामित्र के साथ जाने, ताड़का वध और पुष्प वाटिका में सीता के गौरी पूजन के प्रसंग जीवंत हो उठे। राम की भूमिका अंजलि दफौटी, लक्ष्मण की गीतांजलि साह, सीता की दिया भंडारी, दशरथ की पंकज पांडे, विश्वामित्र की मनोज जोशी, ताड़का की मनोज पांडे, सुबाहु की कौशल जोशी और मारीच की भूमिका साधु रावल ने निभाई। इस दौरान उमेश साह, अनिल साह, कंचन साह, कौशल उपाध्याय, नीरज उपाध्याय, चेतन नगरकोटी और आशीष साह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: श्रीराम का जन्म होते ही मंगल गीतों से गूं...