बागेश्वर, जुलाई 2 -- Bageshwar News: देवेंद्र, बागेश्वर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में वन महोत्सव के तहत गुरुवार को नीलेश्वर मंदिर के आस-पास पौधरोपण किया गया। प्राधिकरण् की सचिव अनीता कुमारी ने रोपित पौधों के संरक्षण बल दिया। कहा कि इन पौधों को वनाग्नि से बचाने की सबसे अधिक जरूरत होती है। अराजक तत्व ट्री गार्ड न तोड़े इस पर खास नजर रखनी होगी। बागेश्वर के रेंजर श्याम सिंह करायत ने वनों के महत्व की जानकारी दी। कहा कि बगैर पौधों के प्राणि मात्र की कल्पना नहीं की जा सकती है। इस दौरान बांज, फल्यांट, बोतल बु्रस एवं आंवला प्रजाति के 21 पौधें रोपे गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...